July 17, 2026

यूपी बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए फर्जी सेक्टर मजिस्ट्रेट-

Spread the love

आगरा।

यूपी बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए फर्जी सेक्टर मजिस्ट्रेट ।।

 

कंट्रोल रूम में रखे प्रश्न पत्रों की जांच करने का केंद्र व्यवस्थापक पर बना रहे थे प्रेशर ।।

 

समय रहते पकड़े गए फर्जी सेक्टर मजिस्ट्रेट।।

 

हर पहलू पर जांच कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी ।।

 

आगरा ।।

उत्तर प्रदेश मैं यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बलिया से आउट हुए अंग्रेजी के पेपर के बाद, शासन ने समस्त जनपदों में बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों की निगरानी बढ़ाने के आदेश पारित किए थे। जिसके चलते ताज नगरी आगरा में भी यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जाने लगा।यही वजह है कि परीक्षा के दौरान फर्जी सेक्टर मजिस्ट्रेट बनकर परीक्षा केंद्रों में घूम रहे चार युवकों को पकड़ा गया है। मौके पर सूचना मिलते ही जिला विद्यालय निरीक्षक पहुंचे। जहां उन्होंने चारों युवकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया ।फर्जी सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा कंट्रोल रूम में रखे प्रश्न पत्रों की जांच के लिए केंद्र व्यवस्थापक पर प्रेशर बनाया जा रहा था। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है।की फर्जी सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा पेपर आउट करने की प्लानिंग भी हो सकती थी। जिसको समय रहते पकड़ा गया और फर्जी सचल दल का भंडाफोड़ किया गया ।अब पुलिस हर एंगल को देखते हुए आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है ।इसी संदर्भ में इंडिया न्यूज़ संवाददाता मनोज चाहर ने डीआईओएस आगरा मनोज कुमार से खास बातचीत की है।।