May 1, 2026

राफेल पर कांग्रेस का दावा – मोदी सरकार ने देश के खजाने को चूना लगाया*

Spread the love

लड़ाकू विमान राफेल पर राजनीति एक बार फिर से तेज होती नजर आ रही है। बुधवार को एक न्यूज रिपोर्ट के बाद कांग्रेस ने फिर से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सूरजेवाला ने कहा कि राफेल घोटाले में साजिश का भंडाफोड़ हो गया है। चौकीदार की चोरी आखिर रंगे हाथों पकड़ी गयी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और देश की संसद को जानबूझकर सफेद झूठ बोलकर गुमराह किया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, मोदी सरकार द्वारा खरीदे जा रहे 36 राफेल जहाजों की कीमत कांग्रेस नीत यूपीए सरकार द्वारा खरीदे जा रहे 126 राफेल जहाजों से कहीं ज्यादा है। सूरजेवाला ने दावा किया कि ‘पीएम मोदी ने संसद व देश को बरगलाया तथा देश के खजाने को चूना लगाया है।’

सूरजेवाला ने कहा, ‘इंडियन नेगोसिएशन टीम के मुताबिक ही 36 राफेल लड़ाकू जहाजों की कीमत यूरो 8,460 मिलियन (63,450 करोड़ रु.) है, न कि 7,890 मिलियन यूरो (59,175 करोड़ रु.), जैसा कि मोदी सरकार द्वारा बेईमानी से दावा किया जा रहा है।’