*राफेल✈ मामले में सरकार की सुप्रीम कोर्ट में 🗣दलील- अब सीबीआई जांच का आदेश 😲हुआ तो देश को बड़ा नुकसान 👎होगा*
राफेल डील के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई की। सरकार की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल के वेणुगोपाल ने कोर्ट में बताया कि राफेल सौदे के दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हुए हैं। उन्हीं के आधार पर याचिकाएं दायर की गई हैं। याचिकाकर्ताओं ने गोपनीयता कानून का उल्लंघन किया है। इसलिए पुनर्विचार याचिकाएं रद्द की जानी चाहिए। वेणुगोपाल ने कहा कि अब राफेल डील में सीबीआई जांच हुई तो देश को बड़ा नुकसान होगा।
अटॉर्नी जनरल ने कहा कि राफेल सौदे के दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हुए थे। इसमें पूर्व या मौजूदा कर्मचारियों का हाथ हो सकता है। वो गोपनीय दस्तावेज हैं जो पब्लिक डोमेन में नहीं हो सकते। इस पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने पूछा कि दस्तावेज चोरी हुए थे तो सरकार ने क्या कार्रवाई की। इस पर अटॉर्नी जनरल ने जवाब दिया कि जांच की जा रही है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिकाओं पर 14 मार्च तक सुनवाई टाल दी।
अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट में कहा कि द हिंदू और एएनआई के पास जो दस्तावेज है, वो चोरी हुआ था। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि क्या रक्षा मंत्रालय के संबंधित विभाग के प्रमुख यही बात कहते हुए हलफनामा देंगे? अटॉर्नी जनरल ने कहा कि वे गुरुवार को हलफनामा जमा करवा देंगे। अटॉर्नी जनरल ने कहा, जो लोग दस्तावेज को पब्लिक डोमेन में ला रहे हैं, वे ऑफिशियल सिक्रेट एक्ट और अदालत की अवमानना के दोषी हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले से जुड़ी आप नेता संजय सिंह की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने संजय सिंह के वकील से कहा, हम आपकी याचिका पर सुनवाई नहीं करेंगे, क्योंकि उन्होंने कोर्ट के फैसले पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक