May 8, 2026

रानी कमलापति-कामाख्या स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में वृद्धि-

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति संख्या: 01*

 

*रानी कमलापति-कामाख्या स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में वृद्धि*

 

हाजीपुर: 24.06.2022

 

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गाड़ी संख्या 01663/01664 कामाख्या-रानी कमलापति-कामाख्या साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में वृद्धि करते हुए इसका परिचालन 30.07.2022 तक करने का निर्णय लिया गया है ।

पूर्व में जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-कामाख्या स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 30.06.2022 तक किया जाना था, परंतु अब इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 28.07.2022 तक किया जाएगा । इसी तरह गाड़ी संख्या 01664 कामाख्या-रानी कमलापति एक्सप्रेस का परिचालन 02.07.2022 तक किया जाना था परंतु अब इसे 30.07.2022 तक चलाया जाएगा ।

 

अप एवं डाउन दिशा में इस ट्रेन का अन्य स्टेशनों के अलावा पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया गया है ।

 

 

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी