November 3, 2026

तरूण प्रकाश बने पूर्व मध्य रेल के नये अपर महाप्रबंधक-

Spread the love

*प्रेस विज्ञप्ति संख्या – 03*

 

*श्री तरूण प्रकाश बने पूर्व मध्य रेल के नये अपर महाप्रबंधक*

 

हाजीपुर: 24.06.2022

 

श्री तरूण प्रकाश ने आज दिनांक 24.06.2022 को पूर्व मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है । इसके पूर्व श्री प्रकाश दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर के पद पर पदस्थापित थे ।

 

भारतीय रेल सिगनल सेवा 1988 बैच के अधिकारी श्री तरूण प्रकाश को रेलवे में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर कार्य करने का गहन अनुभव है। उन्होंने उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सिगनल विभाग के विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

 

आप उत्तर रेलवे में मुख्य सिगनल इंजीनियर एवं मुख्य संरक्षा अधिकारी तथा उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पद पर अपनी महत्वपूर्ण सेवा दे चुके हैं ।

 

 

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी