राज्यमंत्री ने पंचायत भवनों व इंटरलॉकिंग निर्माण कार्यों का फीता काटकर किया लोकार्पण
खागा (फतेहपुर) हुसेनगंज विधानसभा क्षेत्र के नौगांव एवं छिवलहा में पंचायत भवनों एवं इंटरलॉकिंग कार्यों का प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। जहां पर ग्रामीणों द्वारा भब्य स्वागत किया गया।
खागा तहसील क्षेत्र के हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के नौगांव व छिवलहा में विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह कहा है कि सरकार ने हर ग्राम पंचायतों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पंचायत भवन का तोहफा दिया है। जहां से सारे कार्य संपन्न होंगे । और इन्होंने कहा है कि ग्राम प्रधान गांव को स्वच्छ रखें ताकि किसी तरह की बीमारी अथवा बैक्टीरिया का प्रकोप से जनता को मुक्त रखा जा सके ,काम भले ही कम हो लेकिन बेहतर से बेहतर हो, रास्तों को साफ करके हम गांव को सुंदर बना सकते हैं। तथा इन्होंने कहा है कि प्रदेश की योगी सरकार ने प्रधानों को अधिकार देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। और इन्होंने कहा है कि पिछली सरकारों में होने वाली लूटपाट और अश्लीलता को उन्होंने समाप्त करने का काम किया है अब कानून का राज चलता है।
इस मौके पर हथगाम ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनभावन शास्त्री, मोहम्मद हलीम, मोहम्मद सलीम, मेराजुल हसन, सद्दाम ,कमलेश तिवारी ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, सुरेंद्र कुमार मौर्य ,इस्तेखार, अच्छन भाई ,संजीव मोदनवाल ,जिया उल हक ,श्रीकांत गुप्ता, राधा कृष्ण गुप्ता ,शिव कुमार द्विवेदी, मुन्ना महाराज, प्रेमचंद्र गुप्ता, सहित अन्य गणमान्य नागरिक व बुद्धजीवी मौजूद रहे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-