July 6, 2026

अपर पुलिस महानिदेशक ने ग्रामीणों की बैठक कर ली चुनावी जानकारियां- अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

अपर पुलिस महानिदेशक ने ग्रामीणों की बैठक कर ली चुनावी जानकारियां

 

खागा (फतेहपुर) कोतवाली क्षेत्र की चौकी मझिलगो अन्तर्गत बुदवन गांव में प्रयागराज अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने ग्रामीणों व प्रधानों की एक आवश्यक बैठक किया। जिसमें आगामी आने वाले चुनाव सम्बन्धी जानकारियां दिया।

खागा कोतवाली क्षेत्र की चौकी मझिलगो अन्तर्गत बुदवन गांव में चुनावी बैठक करते हुए ग्रामीणों व प्रधानों को विस्तार पूर्वक जानकारियां दिया है। और इन्होंनें आगामी आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को संज्ञान में लेते हुए ग्रामीणों व प्रधानों से गांव में अपराधियों व लाइसेंस धारकों के सत्यापन लिया।तथा इन्होंने चल रही शील लहर से बचाव हेतु चौकी दारो को कम्बल वितरण किया।

इस मौके पर ‌प्रयागराज अपर पुलिस अधीक्षक प्रेम प्रकाश ,क्षेत्राधिकारी गया दत्त मिश्रा ,कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शुक्ला सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।