राज्यपाल दो दिवसीय प्रवास पर 23,24 फरवरी को रहेंगी मथुरा ।
बैटनरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आएंगी मथुरा ।
दीक्षांत समारोह के गोवर्धन परिक्रमा तथा बरसाना में राधा रानी मंदिर में करेंगी दर्शन ।
24 फरवरी को मथुरा से हाथरस के लिए होंगी रवाना ।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे बैटनरी विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरेगी ।
11:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत ।
इनके उपरांत महिला स्वयं सहायता समूह एवं बैंक प्रबंधकों से इस विद्यालय परिसर में करेंगी बैठक ।
3:15 बजे करीब टीवी ग्रसित बच्चों को गोद लेने वाले अधिकारी विशिष्ट जन संस्थानों के प्रतिनिधि से होगी मुलाकात ।
साय 4:00 बजे जोनल स्तर की रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों से होगी मीटिंग।
राज्यपाल कार द्वारा मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित साध्वी दीदी ऋतंभरा के वात्सल्य ग्राम मैं करेंगी मुलाकात।
24 फरवरी सुबह 8:30 बजे करीब हेलीकॉप्टर से वह जाएंगी गोवर्धन करेंगी कार द्वारा गोवर्धन की परिक्रमा ।
प्रातः 10 बजे कार से बरसाना मैं राधा रानी मंदिर में दर्शन करने के बाद हेलीकॉप्टर द्वारा होंगी हाथरस रवाना ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-