08. *जनपद अयोध्या:* थाना मवई पुलिस द्वारा *लूट की घटना का खुलासा* करते हुए रेछ घाट बैरियर पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण अजय पांडे व गंगाराम उर्फ रिधनी निवासीगण ग्राम धमुआ थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या को गिरफ्तार करते हुए *उसके कब्जे से 02 तमंचे कारतूस लूट के 39000₹ नगद, लूट का मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.*
09. *जनपद गोंडा:* थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा *शातिर चोरों के गिरोह के 02 सदस्यों-* अतीक सिद्दीकी निवासी कस्बा इटियाथोक थाना इटियाथोक जनपद गोंडा व परवेज निवासी स्टेशन रोड थाना इटियाथोक जनपद गोंडा को मुखबिर की सूचना पर स्टेशन के सामने खाली मैदान में चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से 01 तमंचा, कारतूस, 01 चाकू व दो दिन पूर्व इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम में चोरी किया गया 13 एलईडी टीवी, 02 फ्रिज, 03 वाशिंग मशीन, 02 गीजर, 05 इनवर्टर, मिक्सी, स्पीकर व कूलर आदि बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.*
10. *जनपद कुशीनगर:* थाना कसया पुलिस, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा नेशनल हाईवे 28 पर हेतिमपुर पुल के पास से *दिल्ली व हरियाणा निवासी 07 शातिर वाहन चोरों* को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से चोरी की 05 कारें- 01 विटारा ब्रेजा व 04 स्विफ्ट डिजायर, 05 जोड़ी फर्जी नंबर प्लेट, 03 तमंचे, कारतूस, 03 चाकू, 05 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.* अभियुक्तगण हरियाणा व पंजाब राज्य से स्कैनर मशीन से कोड कॉपी करके गाड़ी की चाबी तैयार करके गाड़ी चोरी कर उसका नंबर प्लेट बदलकर बिहार ले जाकर बेच दिया करते हैं.
11. *जनपद इटावा:* थाना बकेवर पुलिस द्वारा ग्राम इन्द्रौसी में कमलेश दोहरे के मकान में चल रही *अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 03 अभियुक्तगण-* साजन उर्फ सोहित वर्मा, सलमान अली उर्फ मन्नुपुत्र निवासीगण ग्राम कोठी शेरपुर थाना बकेवर जनपद इटावा व कमलेश दोहरे निवासी ग्राम इन्द्रौसी थाना बकेवर जनपद इटावा को गिरफ्तार करते हुए *मौके से 23 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 02 पेटी अवैध देशी शराब कुल 1229 क्वार्टर , 22 लीटर अपमिश्रित शराब, 21.50 किग्रा यूरिया, 7400 प्लास्टिक के शराब के खाली क्वार्टर, 09 खाली कैन प्लास्टिक, प्लास्टिक की बोरी मे 2150 ढक्कन, 1550 ढक्कन की सील व अन्य अवैध शराब बनाने व पैकिंग करने की सामग्री बरामद की गयी जिसकी कुल अनुमानित कीमत 250000 रुपए है.*
12. *जनपद रायबरेली:* थाना डीह पुलिस की *शातिर अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़* में अभियुक्त सलमान निवासी कोलकावन, थाना लालगंज, प्रतापगढ को *गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार* करने में सफलता प्राप्त हुई है जबकि कांस्टेबल विक्रम सिंह हाथ में गोली लगने से घायल हुए हैं. अभियुक्त पर गैगेस्टर व लूट के करीब 04 अभियोग पंजीकृत हैं. *अभियुक्त के कब्जे से 01 पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया है.*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-