October 18, 2026

राजधानी में सागरपुर के नसीरपुर इलाके में गुरुवार सुबह नाले की सफाई के दौरान एक ग्रेनेड मिला- अजय अजय मिश्रा

Spread the love

नई दिल्‍ली

 

राजधानी में सागरपुर के नसीरपुर इलाके में गुरुवार सुबह नाले की सफाई के दौरान एक ग्रेनेड मिला। ग्रेनेड जंग लगा हुआ था। सुबह यह एक सफाई कर्मचारी को मिला। उसने पुलिस को कॉल कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रेनेड को सुरक्षित स्थान पर रखवाकर एनएसजी को इसकी सूचना दे दी। इससे उसके मेक और मॉडल का पता लगाया जा सकेगा।

 

पुलिस अफसर के मुताबिक, सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर पुलिस को ग्रेनेड मिलने की सूचना मिली। तुरंत बम निरोधक दस्ता को बुला लिया गया। लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने लोगों को वहां से दूर किया और जिला बैलिस्टिक टीम ने ग्रेनेड को कब्जे में कर उसे भीड़भाड़ से दूर खुले स्थान पर सुरक्षित रूप से रख दिया।