*आजमगढ़ में गुंडाराज*
आजमगढ़ के पुलिस कप्तान सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव की पासवान बस्ती में एक मामूली विवाद पर जमकर कहर बरपाया। करीब 200 पुलिसकर्मियों ने तीन जेसीबी लगाकर 4 दलितों के घर ढहा दिए। साथ ही अनाज और खाने पीने की चीजों मैं पुलिस ने विषाक्त पदार्थ मिला दिया।
महिलाओं के इज्जत के साथ खेला गया। जेवर और कीमती सामान लूट लिए गए। दलितों के घर में पुलिस ने सरेआम डाका डाला। डकैतों की तरह पुलिसकर्मियों ने औरतों के बदन से जेवर भी नोंच लिए। नंगा नाच रात में किया गया और जब जी नहीं भरा तो अगले दिन भी गांव में पहुंचकर दलितों की पिटाई की गई। जिस दलित के घर पुलिस ने नंगा नाच किया वह उस गांव का प्रधान भी है और उसका भाई बनारस में बरेका में इंजीनियर है।
दिल दहला देने देने वाली इस घटना के चश्मदीदों जुबानी सुनिए और देखिए की पुलिस ने डकैतों को किस तरह से मात दिया है। हैरत की बात यह है की इस जघन्य घटना पर मेन steam की मीडिया चुप्पी साधे हुए हैं।
आज महिलाओं का करुण क्रंदन सुनकर कलेजा फटने लगा। आप देखिए पुलिस का तांडव और नंगा नाच। दिल दहला देने वाली कुछ तस्वीरें तस्वीरें। लगता है योगी सरकार राज पर अब पुलिसिया गुंडाराज भारी पड़ने लगा है।
👇👇👇

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-