October 29, 2026

राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प का मामला सामने आया-अजय मिश्रा

Spread the love

राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प का मामला सामने आया। किसी बात पर कैदियों के 2 ग्रुप आपस में भिड़ गए और फिर धारदार हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें 3 कैदियों के घायल होने सूचना सामने आई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने घायलों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।

 

 

पुलिस को मिली ‘मेडिको लीगल केस’ की रिपोर्ट

पुलिस के आला अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी देते हुए बताया कि जेल में हुई मारपीट मामले में पिंकू , सुनील शेरावत और सन्नी की ‘मेडिको लीगल केस’ (एमएलसी) रिपोर्ट मिली है। सभी के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के कई निशान मिले हैं। बता दें कि ‘मेडिको लीगल केस’ उस रिपोर्ट को कहते हैं, जिसमें डॉक्टरों द्वारा विशेषज्ञ किसी कानूनी मामले में, शरीर पर लगी चोट की जानकारी देता है। एक घायल कैदी को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, तो पिंकू और सुनील को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुनील का बयान भी दर्ज कर लिया गया है।

 

वार्ड नंबर-7 में बंद कैदियों पर आरोप

पुलिस के मुताबिक सेंट्रल जेल के कारागार नंबर-1 के उपाधीक्षक की शिकायत के बाद हरि नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 324 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। जिसमें रोहित कपूर, राजेश, सुनील शेरावत और संदीप दलाल का नाम शामिल है। जो तिहाड़ जेल की कारागार नंबर-1 की कोठरी नंबर-2, वार्ड नंबर-7 में बंद हैं।

 

कई बार उठे बड़े सवाल

बता दें कि कुछ दिन पहले तिहाड़ जेल नंबर 3 में गैंगस्टर अंकित गुर्जर का शव बरामद हुआ था। मामले में मृतकों के परिजनों ने इसे हत्या बताय। जेल प्रशासन ने इस 2 गुटों की आपसी झड़प में हत्‍या बताया। जिसके बाद अंकित गुर्जर के परिजन दिल्‍ली हाईकोर्ट पहुंचे। राजधानी की तिहाड़ को देश में सबसे ज्यादा सुरक्षित जेलों में माना जाता है लेकिन इसके बाद भी जेल में ब्लेड या फिर धारदार हथियार कैसे पहुंच जाते हैं यह अपने आप में सबसे बड़ा सवाल है ? हालांकि जेल में कैदियों के बीच झड़प का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार कैदियों के बीच झडप के मामले सामने आते रहे हैं।