May 8, 2026

योजना अन्तर्गत वाराणसी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के 24 मेडिकल स्टोर संचालित हैं*

Spread the love

“दवा आपके द्वार” (मेडिसिन एट डोर स्टेप) योजना के तहत शनिवार को 150 सहित अब तक 1200 से अधिक लोग तक पहुंची दवा उनके घर तक”

*योजना अन्तर्गत वाराणसी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के 24 मेडिकल स्टोर संचालित हैं*

*चिकित्सक द्वारा जारी परामर्श पर्ची या व्हाट्सएप पर भेजे गए परामर्श के अनुसार आवश्यक दवा डिलीवरी बॉय द्वारा लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है*

*यह योजना विशेष तौर से बुजुर्गों, दिव्यांगों , महिलाओं व ऐसे लोगों के सहायतार्थ शुरू की गई है, जो दवा के दुकान तक नही पहुँच सकते*

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के नेक पहल पर शुरू हुए *दवा आपके द्वार* (मेडिसिन एट डोर स्टेप) योजना के तहत शनिवार को छठे दिन भी लगभग कुल 150 लोगों को उनके घर पर डिलीवरी बॉय द्वारा दवा पहुंचाई गई। इस तरह अब तक लगभग 1200 लोगों को दवा उनके द्वार पर होम डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त हुआ।
ज्ञात हो कि जनपद में नोबल कोरोना के संक्रमण एवम महामारी आपदा से बचाव के लिए “दवा आपके द्वार” (मेडिसिन एट डोर स्टेप) योजना इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी व केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से संचालित हो रही है। छठे चरण में भी और क्षेत्र में इस सेवा का विस्तार हुआ। इस तरह यह योजना अब वाराणसी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के 24 चयनित मेडिकल स्टोर से संचालित हो रहे हैं। शनिवार को महमूरगंज क्षेत्र में मेडिसिन शॉपी के पंकज राय 7052201000, दुलाहीपुर क्षेत्र में राधा कृष्ण मेडिकल के मुरारी यादव 9889252620, सुन्दरपुर क्षेत्र में भरत मेडिकल के रूपेश 9415228474, भोजूबीर क्षेत्र के जेबा मेडिकल के सन्दीप 9305556204 ने भी होम डिलीवरी शुरू कर दिया। चिकित्सक द्वारा जारी परामर्श पर्ची या व्हाट्सएप पर भेजे गए परामर्श के अनुसार आवश्यक दवा डिलीवरी बॉय उनके द्वार तक पहुंचा रहे हैं। यह योजना विशेष तौर से बुजुर्गों, दिव्यांगों , महिलाओं व ऐसे लोगों के सहायतार्थ शुरू की गई है, जो दवा के दुकान तक नही पहुँच सकते। योजना प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक उपलब्ध होगी।
सातवे चरण में भी कई और क्षेत्र के दुकान जोड़े जायेंगे।