September 21, 2026

यूपी में नहीं होगा लॉकडाउन, लोगों का जीवन व आजीविका बचाएंगे : सीएम योगी- अजय मिश्रा

Spread the love

*यूपी में नहीं होगा लॉकडाउन, लोगों का जीवन व आजीविका बचाएंगे : सीएम योगी*

सहाफी जज़्बात

देश के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बाद भी उत्तर प्रदेश के *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में लॉकडाउन से साफ इन्कार कर दिया।* बुधवार को एक चैनल से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिलहाल अभी लॉकडाउननहीं होगा। हमारा प्रयास लोगों के जीवन के साथ उनकी आजीविका को भी बचाने का है। हम उसमें लगे हैं।

*सीएम योगी आदित्यनाथ* ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर पहले भी अपेक्षा भले ही थोड़ी तेज है, लेकिन अभी हम उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन की ओर नहीं जा रहे हैं। अभी हमने प्रदेश में उन सभी शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया है जहां पर 500 या अधिक एक्टिव केस हैं। ऐसे में लॉकडाउन की तरफ जाने की आवश्यकता भी नहीं होनी चाहिए। हमें मानवता के जीवन को भी बचाना है और उनकी जीविका को भी बचाना है। जीवन और जीविका को बचाने के इस क्रम में जो सबसे अच्छे विकल्प हो सकते हैं उन्हीं में केंद्र के साथ हमारी सरकार ने नाइट कफ्र्यू के रूप में यह व्यवस्था तैयार की है।