April 19, 2026

थाना मटसेना: तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे के कुशल नेतृत्व में फिरोजाबाद पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय गैंग के सरग़ना राहुल यादव उर्फ़ राहुल टोंटा समेत 03 कुख्यात लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार- अजय मिश्रा

Spread the love

*जनपद फ़िरोज़ाबाद*

*थाना मटसेना: तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे के कुशल नेतृत्व में फिरोजाबाद पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय गैंग के सरग़ना राहुल यादव उर्फ़ राहुल टोंटा समेत 03 कुख्यात लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। लूटा गया माल व भारी संख्या में अवैध तमंचा/कारतूस बरामद.*

दिनांक 29.Jan.2021 को थाना मटसेना अंतर्गत कपड़ा व्यापारी अशोक कुमार शर्मा से बारह हज़ार रूपए और उसके बही खातों से भरा थैला लूट लिया गया था। साथ ही, दिनांक 16.Feb.2021 को थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में एक बेकरी मालिक शीलेन्द्र यादव से डेढ़ लाख रूपए की लूट हुई थी। थाना मटसेना वाली लूट के बाद बदमाशों द्वारा बही खाता वापस करने के एवज़ में पचास हज़ार की फिरौती की रक़म भी माँगी जा रही थी। इन गंभीर मामलों को वर्क आउट करने के लिए फ़िरोज़ाबाद पुलिस की तीन टीमें दिन रात कठिन परिश्रम कर रही थी, और इसमें सफलता मिली है…

*मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त:-* अन्तर्जनपदीय गैंग का सरग़ना राहुल यादव उर्फ़ राहुल टोंटा *(पूर्व के कुल 21 मुक़दमें)* सोनू यादव *(पूर्व के कुल 07 मुक़दमे)* तथा रिंकू यादव.

*फ़रार अभियुक्त:-* जितेन्द्र उर्फ़ जन्त्री यादव तथा उपेन्द्र यादव.

*बरामदगी:-*
-17,000/- की नक़दी
-घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल
-घटना में प्रयुक्त मोबाइल समेत 6 मोबाइल फ़ोन
-लूटे गए बही खाते (08 अदद)
-लूटा गया थैला मय डायरी
-03 अदद तमंचे और 12 कारतूस.