November 5, 2026

यूपी-बिहार की 120 सीट पर बीजेपी की अग्निपरीक्षा

Spread the love

बिहार और यूपी में बीजेपी की सियासत की परीक्षा है। नजरें दोनों राज्यों की 120 सीटों पर है। इन दो राज्यों से ही सत्ता तक पहुंचने वाले 2019 के असली विजेता की तस्वीर साफ होगी। यही वजह से है कि बीजेपी बिहार और यूपी के लिए खास तवज्जो दे रही है। शनिवार को हुई बैठक में पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने हर सीट की गहन समीक्षा की।

रेस में बीजेपी अपने विरोधियों को परास्त करने के लिए ने देर रात तक जो मैराथन बैठक की, उसमें से सबसे अहम नाम बिहार से निकल कर आए। जिन नामों पर पार्टी ने फैसला किया उसमें सबसे अहम नाम है- केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का। बीजेपी ने इन्हें पटना साहिब से उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। पहली बार रविशंकर प्रसाद लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

दूसरा अहम नाम है- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, 2014 में वे नवादा से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। इस बार सीट बदल गई है। गिरिराज सिंह को पार्टी ने इस बार बेगूसराय का टिकट थमाया है। तीसरा नाम है- केंद्रीय मंत्री आर के सिंह का पार्टी ने उनकी सीट बरकरार रखी है। यानि 2014 में आरा से चुनाव जीतने वाले आरके सिंह पर पार्टी ने फिर भरोसा जताया है। केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह की भी सीट बरकरार है।