वर्ष 2014 में ‘चायवाला’ के बाद 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चौकीदार शब्द को भुनाने में जुट गई है। रैलियों में खुद को देश का चौकीदार कहने वाले पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ‘मैं भी चौकीदार’ विडियो जारी किया था। अब पीएम मोदी ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे भी चौकीदार जोड़ लिया है। ट्विटर पर अब उनका नाम ‘चौकीदार नरेंद्र मोदी’ हो गया है।
पीएम मोदी का यह बदला नाम शनिवार को ‘मैं भी चौकीदार’ विडियो आने के बाद से दिख रहा है। हालांकि, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर अभी नरेंद्र मोदी ही शो हो रहा है। पीएम मोदी के साथ-साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी ट्विटर पर अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ लगा लिया है।
इसके अलावा जेपी नड्डा, रमन सिंह, पूनम महाजन समेत कई बड़े नेताओं ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार लगाया है। लोकसभा चुनाव के प्रचार के तहत बीजेपी ने एक विडियो लॉन्च किया था। 3.45 मिनट के उस विडियो में ‘मैं भी चौकीदार’ प्रमुख था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के तंज ‘चौकीदार चोर है’ के जवाब में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह अकेले चौकीदार नहीं हैं।

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक