May 2, 2026

यूपी: पत्रकार पिटाई मामलें में अपडेट- अजय मिश्रा

Spread the love

*सिद्धार्थनगर/ यूपी: पत्रकार पिटाई मामलें में अपडेट*

 

*पत्रकार को पीटने वालों की हुई पहचान*

 

विधायक के करीबी बताये जा रहे पीटने वाले लोग।

 

*वीडियो में जो व्यक्ति सुनहरे रंग का कुर्ता पहना है, भगवा गमछा, गंजा है और भगवा मास्क लगाए हैं उसका नाम है लवकुश ओझा है*

 

यह डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह का खास है और अभी इसकी पत्नी भनवापुर ब्लाक से निवर्तमान ब्लाक प्रमुख रही है।

 

हमलावर ओझा विधायक के सहारे इस बार फिर बीजेपी से ब्लॉक प्रमुख का टिकट पाने की जुगत में लगा है।

 

उपजिलाधिकारी महोदय इनके खासमखास बताये जा रहें।