May 2, 2026

एसएसपी अलीगढ़ ने कोरोना वॉरियर्स के लिए 20 बेड का अस्पताल तैयार कराया- अजय मिश्रा

Spread the love

‼️ *एसएसपी अलीगढ़ ने कोरोना वॉरियर्स के लिए 20 बेड का अस्पताल तैयार कराया।* ‼️

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ *श्री कलानिधि नैथानी महोदय* द्वारा कोविड-19 महामारी के द्वितीय लहर को दृष्टिगत रखते हुए संक्रमण से बचाव सुरक्षा हेतु पुलिस लाइन स्थित अस्पताल का जीर्णोद्धार कराकर पुलिस अस्पताल में 20 बेड तैयार कराये गये। *जिसमें मेडिकल किट्स, इनवर्टर, ऑक्सीजन सिलेंडर, मेस चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ आदि सुविधाएं दी गई हैं।*

 

‼️ विदित है कि महोदय द्वारा अस्पताल के जीर्णोद्धार के बाद आदर्श बैरक को भी तैयार कराया गया।

 

एसएसपी महोदय द्वारा कोविड-19 की द्वितीय लहर के दृष्तिगत समस्त थानों पर *कोविड हेल्प डेस्क* की स्थापना की गयी, पुलिस लाइन तथा थानों में भाप लेने के लिए *गरम पानी के लिए गीजर* लगाये जा चुके है। महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कोविड-19 के *संक्रमण से सुरक्षा एवं बचाल हेतु गल्बस, पीपीई किट, फेस शील्ड उपलब्ध करायी गयी है।*

 

‼️एसएसपी महोदय द्वारा कोविड-19 की द्वितीय लहर को दृष्टिगत रखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर/यातायात/अपराध के निर्देशन में महामारी के संक्रमण से प्रभावी रोकथाम हेतु जनपद में जागरूकता बढाने व कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारी / थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।