यूक्रेन का दावा-रूस ने बॉर्डर पर तैनात किए 2 लाख सैनिक, हम भी सामना करने को तैयार
यूक्रेन ने अपने नागरिकों को चेताया, तुरंत छोड़ दें रूस
रूस बोला- अमेरिका को ऐसा जवाब देंगे जो दर्दनाक होगा
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पुतिन से लगाई शांति की गुहार, क्रेमलिन ने नहीं दिया जवाब
यूक्रेन की संसद ने राष्ट्रीय आपातकाल लगाया
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने देश के नागरिकों को रूस की यात्रा न करने की चेतावनी दी है. मंत्रालय ने अपील की है कि रूस में मौजूद यूक्रेन के नागरिक तत्काल देश छोड़ दें. ट्रैवल एडवाइजरी में कहा गया, ‘विदेश मंत्रालय की सलाह है कि यूक्रेन के नागरिक रूसी संघ की किसी भी यात्रा से परहेज करें. जो लोग रूस में हैं वे तुरंत देश छोड़ दें.’
अमेरिका के प्रतिबंधों पर रूस ने कड़ी प्रतिक्रियी देने की कसम खाई है. रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए, इन प्रतिबंधों के परिणामस्वरूप एक मजबूत प्रतिक्रिया होगी. जरूरी नहीं कि यह अमेरिकी प्रतिबंधों की कॉपी हो, बल्कि पूरी तरह से नपा-तुला होगा. यह अमेरिका के लिए काफी दर्दनाक होगा. मॉस्को ने इस बात पर भी जोर दिया कि वह अमेरिका के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की घोषणा करेगा.
रूस के बढ़ते खतरे के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति शांति की गुहार लगा रहे हैं. उनका कहना है कि उन्होंने व्लादिमीर पुतिन से बात करने के लिए कहा लेकिन क्रेमलिन ने कोई जवाब नहीं दिया. यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि उन्होंने पुतिन के साथ बातचीत की असफल कोशिश की.
रूस ने बुधवार को यूक्रेनी बैंकों और रक्षा, विदेश, आंतरिक सुरक्षा जैसी अहम वेबसाइट पर साइबर अटैक किया. रूसी हमले के मद्देनजर यूक्रेन की संसद ने नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. इमरजेंसी के ऐलान के साथ ही यूक्रेन ने अपने 30 लाख लोगों को तुरंत रूस छोड़ने के लिए कहा है.
ब्रिटेन ने रूस के 5 बैंकों पर लगाया बैन, 3 अरबपतियों की प्रॉपर्टी भी जब्त
यूक्रेन तनाव के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. इस मुलाकात में रूस-यूक्रेन संकट और भारत और फ्रांस के बीच राजनयिक, आर्थिक और रक्षा संबंधों को मजबूत पर चर्चा हुई. भारत ने पूर्वी यूरोप में तनाव कम करने के लिए मैक्रों की कोशिशों की सराहना की.
रूस ने बुधवार को यूक्रेनी बैंकों और रक्षा, विदेश, आंतरिक सुरक्षा जैसी अहम वेबसाइट पर साइबर अटैक किया. रूसी हमले के मद्देनजर यूक्रेन की संसद ने नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. इमरजेंसी के ऐलान के साथ ही यूक्रेन ने अपने 30 लाख लोगों को तुरंत रूस छोड़ने के लिए कहा है. इस बीच रूस के खिलाफ रणनीति तय करने के लिए यूरोपीय यूनियन की गुरुवार यानी आज बेहद अहम मीटिंग करेगा. यह मीटिंग बेलारूस में होगी, जो पहले ही रूस के साथ है और रूसी फौज बेलारूस की धरती पर मौजूद है.

More Stories
चीन के बीजिंग में अस्पताल में आग-
पोर्न स्टार से रिलेशनशिप छिपाने के आरोपी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार-
बांग्लादेश के फेमस बंगा बाजार में लगी भीषण आग, 6000 दुकाने आग की चपेट में-