*प्रेस विज्ञप्ति थाना राजघाट गोरखपुर दिनांक 18.12.2021*
*मृतक अमरनाथ वर्मा के हत्या का अनावरण, 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली गोरखपुर के निर्देशन में मु0अ0सं0 313/2021 धारा 302 भादवि के अनावरण के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 08.12.2021 को ग्राम चकरा अव्वल अमरूदबाग थाना राजघाट जनपद गोरखपुर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जिसकी शिनाख्त दिनांक 09.12.2021 को अमरनाथ वर्मा पुत्र गुलाबचन्द्र वर्मा निवासी तुर्कमानपुर पटवारी टोला थाना राजघाट गोरखपुर के रूप में हुयी । दिनांक 11.12.2021 को मृतक के पिता श्री गुलाब चन्द्र वर्मा की तहरीरी सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 313/2021 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात के पंजीकृत हुआ । प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा मय हमराहियान द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्तगण क्रमशः (1) हनुमान उर्फ जरलाहे पुत्र स्व0 ईश्वर लाल निवासी महेवा थाना रामगढताल गोरखपुर (2) राकेश उर्फ टिन्कु शर्मा पुत्र स्व0 भजुराम निवासी डांगीपार थाना खोराबार गोरखपुर को आज दिनांक 18/12/2021 को समय 13.40 बजे बैंकुण्ठ धाम घाट से गिरफ्तार कर उनकी निशांदेही से घटना में प्रयुक्त ईंट को अमरूदबाग में अमरूद के पेड के नीचे से बरामद किया गया, अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 07/12/2021 की शाम को हम तीनों लोग नशा कर रहे थे मृतक ने हम दोनो को गाली देकर झगडा करने लगा जिसके कारण हम दोनो ने आवेश में आकर अमरनाथ वर्मा को ईंट से सर पर मारकर जान से मार दिया । थाना राजघाट गोरखपुर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्तगण का नाम व पता*-
(1) हनुमान उर्फ जरलाहे पुत्र स्व0 ईश्वर लाल निवासी महेवा थाना रामगढताल गोरखपुर
(2) राकेश उर्फ टिन्कु शर्मा पुत्र स्व0 भजुराम निवासी डांगीपार थाना खोराबार गोरखपुर
*बरामदगी*-
आलाकत्ल ( ईँट खुनालुद)
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 313/2021 धारा 302 भादवि थाना राजघाट गोरखपुर
*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण का नाम*-
1-प्र0नि0 रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना राजघाट गोरखपुर
2-व0उ0नि0 संजय कुमार मिश्रा थाना राजघाट गोरखपुर
3-उ0नि0 अनूप कुमार मिश्र थाना राजघाट गोरखपुर
4-का0 पवन यादव थाना राजघाट गोरखपुर
5-का0 अर्जुन शर्मा थाना राजघाट गोरखपुर





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-