November 2, 2026

चोरी के माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस- नोट थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर दिनांक 18.12.2021*

 

*चोरी के माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* के कुशल निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के कुशल मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी खजनी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री राजेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में उ0नि0 श्री आशीष कुमार सिंह मय हमराह का0 अरविन्द कुमार यादव व का0 अनिल कुमार यादव के रवाना शुदा रो0 आम से मु0अ0सं0 177/2021 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित अभि0गण की पतारसी व सुरागरसी में मामूर था कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली मुकदमा उपरोक्त में जो तेल चोरी हुआ था उससे सम्बन्धित अभियुक्तगण एक मारुती सुजुकी SXY वाहन सं0 UP 53 AL 7604 से गोरखपुर की तरफ जा रहै है इस सूचना पर हम पुलिस वालें मय मुखबीर के तरैना पूल पर पहुँचकर उचित आङ लेकर आने की प्रतिक्षा करने लगे कि कुछ समय बाद एक चार पहिया वाहन आता दिखाई दिया जिसको मुखबीर द्वारा बताया गया कि साहब यह वही वाहन हो सकता है, उक्त वाहन के करीब आने पर हम पुलिस वालें टार्च की रोशनी में उक्त वाहन को इशारा करके रुकवाया गया तभी एका एक गाङी रोककर के गाङी के तीनों गेट खोलकर तीन लोग रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे व ड्राईवींग सीट पर बैठे व्यक्ति को पकङ लिया गय नाम पता पुछा गया तो उसने अपना नाम कमलेश निषाद उर्फ कल्ले उर्फ कल्लन पुत्र स्व0 बिन्दल निवासी बोक्टा टोला डीहवा थाना गीडा जनपद गोरखपुर उम्र 27 वर्ष बताया , तथा भागने वालों का नाम क्रमशः 1. विष्णु निषाद पुत्र रामसावन निवासी तेनूहारी थाना गीडा जनपद गोरखपुर, 2. राजेश उर्फ लगङा पुत्र अज्ञात निवासी तेनुहारी थाना गीडा जनपद गोरखपुर व 3. ओमकार पुत्र अज्ञात निवासी जुङियाने थाना गीडा जनपद गोरखपुर बताया । जामा तलाशी से घटना में प्रयुक्त उक्त मारूती सुजुकी में 31 गत्ता व 02 टीना में तेल व पाम आयल रिफाईन बरामद हुआ, जिनको सील सर्व मुहर कर फर्द तैयार कर अभियुक्त कमलेश निषाद को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

 

*गिरफ्तार अभियुक्त* –

कमलेश निषाद उर्फ कल्ले उर्फ कल्लन पुत्र स्व0 बिन्दल निवासी बोक्टा टोला डीहवा थाना गीडा जनपद गोरखपुर

 

*पंजीकृत अभियोग* –

मु0अ0सं0 177/2021 धारा 379,411भादवि थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर

 

*बरामदगी*-

• एक अदद घटना में प्रयुक्त मारुती सुजुकी SXY वाहन सं0 UP 53 AL 7604 ।

• घटना में चोरी गये माल 31 गत्ता व 02 टीना में सरसो तेल व पाम आयल रिफाईन ।

 

 

*गिरफ्तारी का स्थान व समय* –

तरैना पुल दिनांक 17.12.2021 समय 22.15 बजे ।

 

*गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम का विवरण*-

 

• उ0नि0 आशीष कुमार सिंह थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर

• का0 अरविन्द कुमार यादव थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर

• का0 अनिल कुमार यादव थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर