*मुख़्तार अंसारी गिरोह IS 191 के सहयोगी D-60 हत्यारा गैंग के सरगना अंकुर राय व 9 अन्य आपराधिक सहयोगियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही, जनपद मऊ*
जनपद मऊ में अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान के क्रम में आज थाना कोपागंज के सहरोज निवासी *हिस्ट्रीशीटर अपराधी व हत्यारे अंकुर राय, इसके सहयोगी हिस्ट्रीशीटर मनीष राय, हिस्ट्रीशीटर अखण्ड राय, दिव्यांशु राय, किफ़ायतुललाह व 06 अन्य के विरुद्ध थाना कोपागंज अंतर्गत आज 26।06।2020 को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए *FIR नम्बर 325/2020 3(1) गैंगस्टर एक्ट* दर्ज किया गया।
ये सभी दस अपराधी वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं।
हिस्ट्रीशीटर अंकुर राय व उसके गैंग इन 09 अन्य साथियों द्वारा दिनांक. *06.05.2020* को गांव सहरोज में ग्राम प्रधान पूनम राय व उनके देवर योगेश राय व उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया था जिसके सम्बन्ध में योगेश राय की तहरीर पर थाना कोपागंज पर *FIR नम्बर 223/20 धारा 147,148,307,308,323,324,336,352,504,506 IPC व 7 CLA एक्ट* पंजीकृत किया गया था। ये सभी 10 अपराधी इसी अपराध में घटना के बाद विभिन्न तिथियो में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। इनमें 5 पर पुरुष्कार घोषित किया गया था और गिरफ्तार किया गया था। ( अंकुर राय 25000, मनीष राय 25000, किफ़ायतुल्लाह 25000, अखण्ड राय 15000, दिव्यांशु राय 15000)।
हिस्ट्रीशीटर अंकुर राय व मनीष राय पूर्व में 2010 में विधायक कपिल देव यादव हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त रहा है। (1362/10 थाना कोपागंज धारा 147,148,149,307,302 IPC 7CL एक्ट)
*उल्लेखनीय है कि हिस्ट्रीशीटर अंकुर राय मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अंगद राय के भाई का दामाद है एवं अंकुर राय के मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अंगद राय व गोरा राय दोनों से पारिवारिक व आपराधिक सम्बंध हैं।अंगद राय वर्तमान में सजायाफ्ता अपराधी है व सोनभद्र जेल में निरुद्ध है।*
सभी 10 अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास व विवरण संलग्न है।


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-