पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
मुख्यमंत्री से फिल्म अभिनेत्री सुश्री कंगना राणावत ने भेंट की
सुश्री कंगना राणावत ‘एक जनपद, एक उत्पाद’
योजना की ब्राण्ड एम्बेसडर होंगी
लखनऊ: 01 अक्टूबर, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज उनके सरकारी आवास पर फिल्म अभिनेत्री सुश्री कंगना राणावत ने भेंट की।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सुश्री कंगना राणावत ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना की ब्राण्ड एम्बेसडर होंगी। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री जी ने सुश्री कंगना राणावत को ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना के तहत उत्पाद प्रदान किये।
———





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-