October 28, 2026

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर उनका आदरपूर्वक स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी- अजय मिश्रा

Spread the love

पत्र सूचना शाखा

(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0

 

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर उनका आदरपूर्वक स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी

 

लखनऊ: 01 अक्टूबर, 2021

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर उनका आदरपूर्वक स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

शास्त्री जी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी एक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई। शास्त्री जी ने देश को यशस्वी नेतृत्व भी प्रदान किया। इसलिए देश उनका पुनः-पुनः स्मरण करता है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शास्त्री जी सादगी की प्रतिमूर्ति थे। गाँधी जी के स्वदेशी व स्वावलम्बन के विचारों के वे वास्तविक नेता थे। उनके यशस्वी नेतृत्व में देश खाद्यान्न संकट से उबरा और वर्ष 1965 के युद्ध में भारत ने अपने शौर्य और पराक्रम का लोहा मनवाया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

———