August 7, 2026

मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने की महागौरी की आराधना- अजय मिश्रा

Spread the love

*मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने की महागौरी की आराधना*

 

गोरखपुर, 24 अक्टूबर। नवरात्र और विजयादशमी की पारंपरिक पूजा के लिए शुक्रवार को दोपहर बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर श्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह माता दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से आराधना की।

इस दौरान गोरक्षपीठाधीश्वर ने सभी देव विग्रहों का षोडशोपचार पूजन भी किया। पूजनोपरांत श्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में उनसे मिलने पहुंचे समाज के कई गणमान्य लोगों से उनका कुशलक्षेम पूछा। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने उन्हें भारत माता की छवि भेंट की।

 

*कल करेंगे कन्या पूजन, विजयादशमी जुलूस में होंगे शामिल*

रविवार को सुबह अनुष्ठानिक कार्यकर्मो के साथ मुख्यमंत्री जी गोरखनाथ मंदिर में दोपहर 12 बजे कन्या पूजन करेंगे। शाम चार बजे विजयादशमी का जुलूस निकलेगा जिसमें परम्परा वेशभुषा में शामिल होकर वह मानसरोवर मंदिर जाएंगे। यहां चल रही रामलीला में वह भगवान राम का तिलक करेंगे।