मुख्यमंत्री ने संत रविदास जयन्ती के अवसर
पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
संत रविदास जयन्ती पर आयोजित किये जाने वाले समस्त
कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल तथा सोशल
डिस्टंेसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील
लखनऊ: 26 फरवरी, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने संत रविदास जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि संत रविदास जी के विचारों का विस्तार असीम है। संत रविदास जी ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया। वे समता और सदाचार को अत्यन्त महत्व देते थे। उन्होंने अपने कथन ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ के माध्यम से आंतरिक पवित्रता और निर्मलता पर बल दिया। संत रविदास जी ने अपनी रचनाओं में लोक-वाणी का अद्भुत प्रयोग किया, जिसका जनमानस पर अमिट प्रभाव पड़ा। उनकी रचनाएं हमारे साहित्य की अनमोल धरोहर हैं।
मुख्यमंत्री जी ने संत रविदास जयन्ती पर आयोजित किये जाने वाले समस्त कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टंेसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील की है।
———–

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-