October 2, 2026

दिनांक 26 फरवरी, 2021 कोविड टीकाकरण कार्यक्रम- अजय मिश्रा

Spread the love

प्रेस विज्ञप्ति

(दिनांक 26 फरवरी, 2021 कोविड टीकाकरण कार्यक्रम)

दिनांक 26 फरवरी, 2021 को उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में स्वास्थ्य कर्मियों के कोविड टीकाकरण की द्वितीय खुराक के लिये 1971 कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन वैक्सीन दोनो प्रकार की वैक्सीन का उपयोग किया गया। शाम 9 बजे तक प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 1.39 लाख लाभार्थियो का कोविड टीकाकरण किया गया। आगे भी रिपोर्ट में वृद्धि की संभावना है। सभी जनपदों में टीकाकरण स्थलो पर सुरक्षा आदि के पर्याप्त आवश्यक इंतजाम थे। टीकाकरण के पश्चात लाभार्थियों के पास उनके पंजीकृत मोबाइलनंबर पर टीकाकरण पूर्ण होने के संदेश के साथ टीकाकरण संबंधी प्रमाणपत्र डाउनलोड करने हेतु एक लिंक भी भेजा जा रहा है, जिसके माध्यम से वे अपना प्रमाण पत्र प्रिंट कर सकते हैं या डिजिलॉकर मे सुरक्षित भी रख सकते हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार सभी लाभार्थी सुरक्षित एवं स्वस्थ्य हैं। प्रदेश के सभी जनपदों में संचालित इस अभियान में वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया।

प्राप्त सूचनाओ के अनुसार शीघ्र ही भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के क्रम में साठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 से 60 वर्ष तक गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों के लिए कॉविड टीकाकारण प्रारंभ किया जायेगा।

टीकाकरण सम्बन्धी किसी भी समस्या के लिए राज्य हेल्पलाइन नम्बर 104 और राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर 1075 पर सम्पर्क किया जा सकता है।