November 6, 2026

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लागू लाॅकडाउन व्यवस्था की समीक्षा की

Spread the love

 सील किए गए सभी हाॅटस्पाट क्षेत्रों में मेडिकल, सेनिटाइजेशन
व डोर स्टेप डिलीवरी टीमों का आवागमन ही अनुमन्य: मुख्यमंत्री सील किए गए इलाकों के निवासियों को आवश्यक वस्तुएं सुलभ
कराने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाया जाए हाॅटस्पाट क्षेत्रों को सेक्टरवार विभाजित करते हुए प्रत्येक क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाए सील किए गए क्षेत्रों में सर्विलांस गतिविधियों को बढ़ाए जाने के निर्देश

सभी राजकीय अस्पतालों एवं मेडिकल काॅलेजों में उपलब्ध वेन्टिलेटर्स का आॅडिट करा लिया जाए देश में क्वारेंटाइन किए गए सभी व्यक्तियों से सी0एम0 हेल्प लाइन  ‘1076’ के माध्यम से सम्पर्क स्थापित कर उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली जाए

घर से बाहर निकलने पर हर व्यक्ति द्वारा फेस कवर/मास्क का प्रयोग  अथवा चेहरे को कपड़े, रुमाल, गमछा, दुपट्टा से ढके जाने को अनिवार्य  करने सम्बन्धी आदेश एवं हर व्यक्ति ‘आरोग्य सेतु’ मोबाइल ऐप डाउनलोड  कर अपने को सुरक्षित रखें, इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए |