November 6, 2026

अपने देश के गृहमंत्री एक कांस्टेबल से बात किये

Spread the love

ऐसा पहली बार सुनने को मिला कि अपने देश का गृहमंत्री एक कांस्टेबल से बात कर रहा है। 

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी आरडी यादव सीआईएसएफ में हेडकांस्टेबल के पद पर तैनात हैं. कोरोना के कहर की चपेट में ड्यूटी पर डटे आरडी यादव भी आ गए. अपने जवान का मनोबल बढ़ाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने अचानक उसे फोन घुमा दिया. अस्तपताल में इलाज करा रहे यादव ने जब फोन उठाया तो वे हैरान रह गए उधर से गृहमंत्री की आवाज आ रही थी. देश का गृहमंत्री एक कांस्टेबल की फिक्र करेगा ऐसे तमाम सवालों से भरे यादव से पूछ ही लिया क्या “आप गृहमंत्री महोदय ही बोल रहे हैं”. उधर से आवाज आई “हां! मैं गृहमंत्री अमित शाह बोल रहा हूं’. इसके बाद जवान उन्हे जय हिंद बोलता है |