सी॰एम॰ योगी ने इस दुःखद हादसे का लिया संज्ञान।
पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
मुख्यमंत्री ने जनपद बदायूं में सोत नदी में
डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पीड़ित परिजनों को नियमानुसार
अनुमन्य राहत राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए
लखनऊ: 19 जून, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ग्राम कुम्हरपुर, तहसील बिसौली, जनपद बदायूं में सोत नदी में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को पीड़ित परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञातव्य है कि राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जनपद बदायूं की तहसील बिसौली के ग्राम कुम्हरपुर मंे सोत नदी में नहाने गये 03 किशोरों की डूबने से मृत्यु हो गयी।
———

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-