*जिलाधिकारी पहुचे नौगढ कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रधानो के साथ किया गोष्ठी।विकास कार्यों का किया स्थलीय सत्यापन।*
.खबर चंदौली के सुदुर वनांचल से जहा जिलाधिकारी संजीव सिंह ने पहुच कर नवनियुक्त ग्राम प्रधानों से कोविड के लिए पायलट प्रोजेक्ट का अनावरण करते हुए गोष्ठी किया ।वही वनांचल में बिकास कार्यों का समीक्षा किया।
…सर्व प्रथम जिलाधिकारी ने प्रधानो से मुखातिब होकर वनांचल में कोविड वैक्सीनेशन में सहयोग करने तथा लोगो को कोविड के प्रति जागरूक करने हेतु सहयोग करने की बात कही।उन्होने शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन की बात दोहराई।
…इसके बाद जिलाधिकारी महोदय वनांचल मे आगामी जुलाई माह में होने वाले पौधरोपण की तैयारियो का जायजा लिया।बताते चले की पर्यावरण दिवस के दिन जनपद में 17लाख पौध रोपण के लक्ष्य की बात कही गयी थी।जिसका बडा भाग नौगढ के जंगलों में ही लगना है।वन विभाग के तैयारी से जिलाधिकारी संतुष्ट दिखे।
….वनक्षेत्र के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी नौगढ के गांवों की तरफ चल दिये।ग्रामीणो से आवास शौचालय तथा मनरेगा के बिषय में जानकारी ली।अधुरे आवास व शौचालय को जल्द से जल्द पुरा कराने का निर्देश दिया ।वही नौगढ स्थित एशिया के सबसे बडे फार्म हाउस नौगढ भेडा फार्म में भेडो की संख्या बढाये जाने की बात कही।
बाइट…जिलाधिकारी संजीव सिंह

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-