पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
मुख्यमंत्री कल 02 सितम्बर, 2021 को
वृद्धावस्था पेंशन योजना के 55.77 लाख लाभार्थियों को
कुल 836.55 करोड़ रु0 का ऑनलाइन हस्तान्तरण करेंगे
लाभार्थियों में 4.56 लाख नवीन लाभार्थी सम्मिलित
मुख्यमंत्री पात्र लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे
लखनऊ: 01 सितम्बर, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 02 सितम्बर, 2021 को यहां वृद्धावस्था पेंशन योजना के 55.77 लाख लाभार्थियों को कुल 836.55 करोड़ रुपए का ऑनलाइन हस्तान्तरण करेंगे।
यह जानकारी आज यहां देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के कुल 55.77 लाख लाभार्थियों में 4.56 लाख नवीन लाभार्थी सम्मिलित हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी पात्र लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे।
———





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-