उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज जनपद एटा की तहसील जलेसर स्थित सावित्री ट्रेडर्स में पीतल के घंटे और घुंघरू के निर्माण उद्योग का निरीक्षण किया। उन्होंने एटा में काशिमपुर के ग्राम प्रधान व प्रगतिशील किसान श्री कायम सिंह के फार्म का अवलोकन भी किया।जनपद में भ्रमण के दौरान राज्यपाल जी ने करहाला काशिमपुर स्थित आगंनबाड़ी केन्द्र जाकर पोषण कार्यक्रमों की जानकारी ली और कहा कि आंगनबाड़ी समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़ी रहती है इसलिए वह गर्भवती महिलाओं, बालिकाओं और शिशुओं के उचित पोषण के लिये जानकारी देने में समर्थ होती है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-