May 5, 2026

मुंबई से सिंगापुर जा रहे विमान में मिली बम होने की धमकी

Spread the love

मुंबई से सिंगापुर जा रहे सिंगापुर एयरलाइंस के विमान में उस समय हड़कंप मच गया जब उसमें बम होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित चांगी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा। इस विमान में 263 यात्री सवार थे। हालांकि जांच करने पर यह जानकारी फर्जी निकली।

सिंगापुर एयरलाइंस के एसक्यू विमान 423 ने स्थानीय समयानुसार 11.35 पर मुंबई से उड़ान भरी थी। विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद एयरलाइन को एक फोन मिला जिसमें दावा किया गया कि उसमें बम रखा गया है। इसके बाद विमान को चांगी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिंगापुर वायुसेना ने सुरक्षित उतारा लिया। विमान की यह आपात लैंडिंग मंगलवार सुबह 8 बजे हुई। अधिकारियों ने एक महिला और बच्चे को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

सिंगापुर एयरलाइन ने इस खबर की पुष्टि की है कि मुंबई से सिंगापुर जा रहे विमान में बम होने की सूचना मिली थी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ‘विमान 26 मार्च को स्थानीय समयानुसार 8 बजे सिंगापुर पहुंचा था। उसमें 263 यात्री सवार थे। हम अधिकारियों के साथ जांच में सहयोग कर रहे हैं और इसके बारे में ज्यादा जानकारी देने में असमर्थ हैं।’