June 19, 2026

अगस्ता वेस्टलैंड: ईडी की बड़ी कामयाबी एक और बिचौलिया सुशेन गुप्ता गिरफ्तार

Spread the love

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने एक और कथित बिचौलिए सुशेन मोहन गुप्ता को कल रात को गिरफ्तार कर लिया। उसे आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो गुप्ता से जांच एजेंसी कई बार पूछताछ कर चुकी है। मगर वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था इसी वजह से उसे गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि गुप्ता अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे समेत कई रक्षा सौदों में कथित तौर पर शामिल रहा। उसे मंगलवार को यहां विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। ईडी इस मामले में वकील गौतम खेतान और कथित ब्रिटिश बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को गिरफ्तार कर चुका है।

जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि मामले में हाल ही में सरकारी गवाह बने राजीव सक्सेना के खुलासों के आधार पर गुप्ता की भूमिका सामने आई। सक्सेना को संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित किया गया था और ईडी ने यहां उसे गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि गुप्ता के पास वीवीआईपी हेलीकॉप्टर की खरीद में भुगतान संबंधी कुछ जानकारियां है और उसके संपर्कों का पता लगाया जाना है। उन्होंने बताया कि इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है।