April 20, 2026

*मुंबई एयरपोर्ट टर्मिनल 2 को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप*

Spread the love

मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 2 को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शनिवार को एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एयरपोर्ट के भीड़-भाड़ वाले हिस्से को खाली कराया गया और सुरक्षाकर्मियों ने पूरे परिसर की जांच की।

जांच में एयरपोर्ट पर किसी तरह का विस्फोटक नहीं मिला। बाद में बम निष्क्रिय करने वाले दस्ते ने इस धमकी को किसी की जानबूझकर परेशान करने की कोशिश करार दिया। शनिवार को मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 2 के कंट्रोल रूप में एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि टी-2 में बम रखा गया है।

गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर के एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई थी और एहतियातन अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।