June 14, 2026

*मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव आयोगकर सकता है लोकसभा चुनाव की घोषणा*

Spread the love

लोकसभा चुनाव का बिगुल मार्च के पहले सप्ताह में फूंका जा सकता है। इस संबंध में इकोनॉमिक्स टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है कि कि चुनाव आयोग छह मार्च के बाद किसी भी दिन चुनाव के तिथियों की घोषणा कर सकता है।

गौरतलब है कि चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले प्रधानमंत्री कैबिनेट की बैठक करेंगे साथ ही वे चीफ सेक्रेटरी के साथ भी बैठक करेंगे। खबर है कि चुनाव आयोग ने सभी राज्यों से हर हाल में 28 फरवरी तक तमाम प्रशासनिक तैयारी करने को कहा है, इससे भी यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव के तिथियों की घोषणा हो सकती है।