प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दक्षिण कोरिया दौरे पर हैं। सियोल में भारत-कोरिया व्यापार समिट में पीएम मोदी ने कहा, भारत अवसरों की भूमि के रूप में उभर रहा है। जब हम ‘इंडियन ड्रीम’ को साकार करने के लिए काम करते हैं, तो हम समान विचारधारा वाले भागीदारों की तलाश करते हैं। उन्होंने कहा कि हम दक्षिण कोरिया को सच्चे साझेदार के रूप में देखते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में आज हम दुनिया के छठे सबसे बड़े उत्पादक बन गए हैं। यह और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की हमारी पहल, भारत को हरित वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ने में सक्षम बनाएगी।
पीएम ने कहा कि आज एफडीआई के लिए सबसे खुले देशों में से एक हम हैं। हमारे 90 फीसदी से अधिक सेक्टर में अब एफडीआई के लिए ऑटोमेटिक अनुमति मिल जाती है। हम निकट भविष्य में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं। दुनिया में कोई अन्य बड़ी अर्थव्यवस्था साल दर साल 7 प्रतिशत से अधिक नहीं बढ़ रही है। जीएसटी की शुरुआत जैसे कठोर नीतिगत निर्णय लिए गए हैं।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-