रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट – – चार घायल
बडागाँव वाराणसी 24 फरवरी – – स्थानीय थानाक्षेत्र के लखंन्सीपुर गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दुसरे पक्ष के लोगों को दौडा दौड़ा कर लाठी-डंडे से पीटा जिसमे चार लोग घायल हो गए सुचना पर पहुंची पुलिस घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडागाव पर उपचार कराया है। घायल रामचंद्र चौहान ने चार लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उपरोक्त गांव के रामचंद्र चौहान एवं अशोक चौहान के बीच रास्ते को लेकर विवाद हुआ जिसमें अशोक चौहान पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा लेकर रामचंद्र चौहान को मारने पीटने लगे घायल की चीख पुकार सुनकर पत्नी इंद्रावती पुत्र विकास एवं गंगा चौहान बीच बचाव के लिए पहुंचे तो विपक्षियों ने उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों की सुचना पर जबतक पुलिस पहुंचती हमलावर वहां से भाग निकले।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-