September 24, 2026

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत – – तीन घायल

Spread the love

बडागाँव वाराणसी 24 फरवरी – – स्थानीय थानाक्षेत्र के बाबतपुर वाराणसी मार्ग पर बाबतपुर नहर पुलिया के पास ओवर ब्रिज के ढलान पर बीती रात 8 बजे दो बाइकों की आपसी टक्कर में चार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शेष घायलों का उपचार बी एच यू स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार घटना स्थल के पास विपरित दिशा से तीव्र गति से आ रहे दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना पर पहुंची पुलिस आनन फानन में पास में स्थित निजी चिकित्सालय ले गयी जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित करते हुए तीन अन्य गंभीर घायलों को बी एच यू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतक युवक पवन रावत उर्फ आशीष पुत्र भरत कुमार जौनपुर जनपद के नेवढ़िया थानांतर्गत गांव बनियान (रसुलहा) गांव का निवासी बताया जाता है। समाचार दीये जाने तक अन्य घायलों का नाम पता नहीं चल पाया है।