August 12, 2026

*मायावती का पीएम मोदी पर निशाना, ‘संकट के समय में बीजेपी कार्यकर्ताओं कोसंबोधित करना हास्यापद’*

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 12 बजे प्रदेश के लाखों बीजेपी कार्यकर्ताओं और समाज के अलग-अलग तबकों से ‘नमो एप’ से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए सीधा संवाद करेंगे। इस संवाद के जरिए पीएम मोदी बीजेपी के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने निशाना साधा है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि ऐसे समय में जब जंगी संकट के बादल छाए हैं, देश को नेतृत्व की सख़्त ज़रूरत है, उस समय पीएम मोदी देश की सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने के बजाय अपनी पार्टी की चिन्ता कर रहे हैं। पीएम मोदी का बीजेपी वर्करों को सम्बोधित करना हास्यास्पद ही नहीं बल्कि देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी है।

ऐसे समय में जब जंगी संकट के बादल छाये हैं व देश को नेतृत्व की सख़्त ज़रूरत है वैसे में पीएम श्री मोदी द्वारा देश की सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने के बजाय अपनी पार्टी की चिन्ता करते हुये बीजेपी वर्करों को सम्बोधित करना हास्यास्पद ही नहीं बल्कि देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी है।