September 27, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- ऐप

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अभी लाखों बीजेपी कार्यकर्ताओं और समाज के अलग-अलग तबकों से ‘नमो एप’ से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए सीधा संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय देश की भावनाएं एक अलग स्तर पर हैं। देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है। पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है। दुनिया हमारी इच्छा शक्ति को देख रही है। देश की सुरक्षा और सामर्थ्य का संकल्प लेकर हमारा जवान सीमा पर डटा है। हम सब पराक्रमी भारत के नागरिक है, इसलिए हम सबको भी देश की समृद्धि और सम्मान के लिए दिन रात एक करना होगा