September 10, 2026

*मानवता केदुश्मनों से धरती को बचाने के लिए प्रभु की शक्ति हमेशा साथ रहती है- मोदी*

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस्कॉन मंदिर में दुनिया की सबसे वजनी भगवद्गीता का अनावरण किया। 12 फीट लंबी और 9 फीट चौड़ी इस पुस्तक का वजन 800 किलोग्राम है। मोदी मेट्रो से इस्कॉन मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने लोगों से मुलाकात भी की। लोगों और बच्चों ने मोदी के साथ सेल्फी भी ली।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि श्रीमद् भागवद् गीता भारत का दुनिया को सबसे प्रेरक उपहार है। गीता पूरे विश्व की धरोहर है। गीता हजारों साल से प्रासंगिक है। विश्व के नेताओं से लेकर सामान्य मानवी तक सभी को गीता ने लोकहित में कर्म करने का मार्ग दिखाया है। हम जब भी वीर अर्जुन की तरह अनिर्णय के दोराहे पर खड़े होते हैं तो गीता हमें सेवा और समर्पण के रास्ते इन समस्याओं के हल दिखाती है।

उन्‍होंने कहा कि मानवता के दुश्मनों से धरती को बचाने के लिए प्रभु की शक्ति हमेशा हमारे साथ रहती है। यही संदेश हम पूरी प्रामाणिकता के साथ दुष्ट आत्माओं, असुरों को देने का प्रयास कर रहे हैं।