आचार संहिता लागू होने के बाद सभी बैनर पोस्टर सार्वजनिक स्थलों से हटाये जायेंगे तथा सोशल मीडिया से भी ऐसी सामग्रियों को मिटाया जायेगा*
*सुरेन्द्र सिंह डीएम*
वाराणसीकमिश्नरी आडिटोरियम में जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बुधवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों को ट्रेनिंग देते हुए कहा कि आप जितने पर्फेक्ट होंगे उतनी कम समस्या आपको चुनाव कराने में आयेगी। 170 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को ट्रेनिंग के दौरान दो सेक्टर मजिस्ट्रेटों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए कड़ी चेतावनी जारी की और उन्हें गुरुवार तक का समय दिया। अन्यथा कोई माफी न देते हुए निलम्बित कर दिया जाएगा। इस दौरान दोनों ही सेक्टर मजिस्ट्रेट के सेल फोन स्विच आफ पाये गये।
जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें ये बहुत बड़ा अवसर मिला है कि हम सब इलेक्शन में भागीदार बनेंगे। चुनाव में लगे जिले के कर्मियों को ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) वोट देने के लिए जारी किया जायेगा। जिले के बाहर ड्यूटी करने वाले चुनाव कर्मी पोस्टल बैलेट से वोट डालेंगे। चुनाव की जानकारी लेने के लिए जारी 1950 टोल फ्री नम्बर पर ट्रेनिंग हेल्प लाइन भी उपलब्ध रहेगी जिससे ईवीएम से संबंधित टेक्निकल समस्या आने पर समाधान कर सकेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर के अनेक जानकारियां दीं तथा समस्याएं भी बतायीं जिनका निराकरण जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया। पोलिंग स्टेशन पूरी तरह तैयार करा लें पोलिंग पार्टियों व मतदाता हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायें और रूट प्लान बना लें जिससे रास्ते की पूरी जानकारी पहले से हो जाए। आचार संहिता लागू होने के बाद सभी बैनर पोस्टर सार्वजनिक स्थलों से हटाये जायेंगे तथा सोशल मीडिया से भी ऐसी सामग्रियों को मिटाया जायेगा। जहां भी नए पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं इसकी जानकारी सभी को दी जाए। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मी र्पोलिंग शुरू करने से पहले माक पोल को ईवीएम से क्लियर अवश्य करेंगे तथा पोलिंग समाप्त होने पर क्लोज़ बटन दबाना न भूलें। वल्नरेबल पोलिंग बूथों पर किसी के द्वारा वोट डालने से रोकने, लालच देने व धमकी देने वालों को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज कराने व जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सीडीओ ,एडीएम सिटी सहित सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-