September 2, 2026

मां के पांव दबाते-दबाते थकी बेटी, रूकने पर महिला ने बच्ची को दी तालिबानी सज़ा-

Spread the love

*मां के पांव दबाते-दबाते थकी बेटी, रूकने पर महिला ने बच्ची को दी तालिबानी सज़ा*

 

 

कहते हैं कि औलाद का व्यवहार अपने माता-पिता के लिए चाहे बुरा हो जाए लेकिन माता कभी कुमाता नहीं होती. मगर उत्तर प्रदेश के झांसी में एक कलियुगी माता के कुमाता बनने का मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के झांसी में कलयुगी मां ने पैर दबाने से मना करने पर अपनी बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वो घायल हो गई. जख्मी लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

 

घटना झांसी जिले के गुरसरांय थाना क्षेत्र की है. काजल नाम की महिला कुछ दिनों पूर्व अपने चार बच्चों- माही, चाहत, अंजलि और बेटा देव के साथ क्षेत्र में आई थी. बताया जाता है कि महिला का पति केरल में एक फैक्ट्री में काम करता है. महिला अपने चारों बच्चों के साथ ज्यादातर समय इलाके के बाजार में घूमती हुई देखी जाती है. वो मंदिर, दुकान, सार्वजनिक स्थानों के पास, चक्कर लगाती देखी गई है.

 

घटना वाले दिन काजल ने अपनी बीच वाली बेटी चाहत से अपने पैर दबाने के लिए कहा. मां के कहने पर बच्ची पैर दबाने लगी लेकिन थक जाने के कारण वो रूक गई और थोड़ी देर में पैर दबाने को कहा. यह सुनते ही वो आगबबूला हो गई और उसने पास में रखी जंजीर व चाकू से बच्ची पर हमला कर दिया. चाहत खून से लथपथ रोती-चिल्लाती बाहर भागी. जैसे ही मोहल्लेवालों ने बच्ची के शरीर से खून निकलते देखा वो उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गए जहां उसे उपचार दिया गया.

 

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि चाकू के हमले में चाहत नाम की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने धारदार हथियार से अपनी बेटी पर हमला करने वाली काजल को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.