*महिला के सर पर कुल्हाड़ी से किया वार*
*कौशाम्बी कोखराज* थाना क्षेत्र के छीता हरर्रायपुर गांव में एक महिला पर उसके जेठ जेठानी और उनके पुत्रों ने गाली गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से वार कर दिया है जिससे महिला को गंभीर चोटें आई हैं घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है ।
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के छीता हरर्रायपुर गांव निवासी रीता देवी सरोज पत्नी राजकुमार आंधी में गिरे पेड़ की लकड़ी लेकर अपने घर जा रही थी इसी बीच उसकी जेठानी जैकी उसका पति रामसुमेर और बेटे जलसा ने रीता देवी की लकड़ी ले जाने से रोका इसी बात को लेकर विवाद होने लगा आक्रोशित जेठ जेठानी ने महिला रीता देवी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे महिला के सिर में गंभीर चोट लगी हैं लहूलुहान हालत में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-