April 24, 2026

ठाकुरगंज में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, सोने की लूटी हुई चैन और बाइक बरामद-

Spread the love

ठाकुरगंज में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, सोने की लूटी हुई चैन और बाइक बरामद-

 

लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए जबकि तीसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है|

 

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पुलिस चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई है जिसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने की वजह से घायल हो जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. ये मामला यहां के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में घैला पुल के पास का है. जहां पुलिस की टीम वाहनों की चैकिंग कर रही थी, तभी सामने एक बाइक पर तीन चैन स्नैचर आते हुए दिखाई दिए, पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो वो भागने लगे. पुलिस ने उनका पीछा किया और तीनों को पकड़ लिया।

 

पुलिस से हुई मुठभेड़ दोनों घायल बदमाशों के पैर में गोली लगी है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. जबकि तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों के नाम संतोष सोनी, नदीम और जीशान हैं. पुलिस को इन बदमाशों के कब्जे से लूटी गई 4 सोने की चेन, तीन अवैध असलहे और जिंदा/खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।

 

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा-

 

इस मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी सोमेन वर्मा ने बताया कि संतोष सोनी पर चैन स्नैचिंग के पहले से ही कई मुकदमें है. उन्होंने कहा कि आरोपी चैन स्नैचिंग के मामलों में पहले से करीब 48 मुकदमों में जेल जा चुका है. प्रथम दृष्टया पूछताछ के दौरान उसने 25 से ज्यादा घटनाएं लखनऊ कमिश्नरेट में चैन स्नैचिंग स्वीकार करना बताया. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और तीनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुट गई हैं।