*महिला आईपीएस के कंधे पर पहली बार श्रीनगर सेक्टर की कमान.*
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर सेक्टर में सीआरपीएफ की कमान पहली बार महिला पुलिस अफसर को सौंपी जा रही है। चारु सिन्हा को यहां इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) की पोस्ट पर तैनात किया गया है। अभी वे इसी पद पर जम्मू सीआरपीएफ में तैनात थीं।
चारु 1996 बैच की तेलंगाना कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। यह पहला मौका नहीं है जब उन्हें एक मुश्किल काम सौंपा गया है। इससे पहले वे बिहार सेक्टर में सीआरपीएफ आईजी रही हैं।
उन्होंने यह जिम्मेदारी अप्रैल 1998 में संभाली थी। वहां उन्हें नक्सलियों के खिलाफ मुहिम की अगुआई करने भेजा गया था।

More Stories
चीन के बीजिंग में अस्पताल में आग-
पोर्न स्टार से रिलेशनशिप छिपाने के आरोपी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार-
बांग्लादेश के फेमस बंगा बाजार में लगी भीषण आग, 6000 दुकाने आग की चपेट में-