April 20, 2026

*महाराष्ट्र में फिर सड़कों पर उतरे किसान, कर रहे हैं नासिक से मुंबई मार्च*

Spread the love

महाराष्ट्र के किसान फिर आंदोलन की राह पर नजर आ रहे हैं उनका कहना है कि उनसे की गई मांगे अभी तक पूरी नहीं हुई हैं इसके विरोध के लिए वो फिर से एकजुट हैं और किसान अपनी मांगे पूरी नहीं होने के कारण एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले सभी किसान साथ आए हैं और आज यानि 21 फरवरी से वो नासिक से मुंबई तक अपना मार्च कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि कि 21 फरवरी से शुरू होकर किसानों का ये मार्च 27 फ़रवरी को मुंबई पहुंचेगा।बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में नासिक से मुंबई तक तकरीबन 180 किलो मीटर तक लॉन्ग मार्च करने के लिए नासिक में लगभग कई हजार किसान पहुंच चुके हैं। किसानों की प्रमुख मांगों में सूखा ग्रस्त क्षेत्रों में सिंचाई का प्रबंध, बर्बाद हुए फ़सलों का मुआवजा जैसी कई मांगे शामिल हैं।